shobhit University Gangoh
 

रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ पथराव, महिला समेत तीन घायल

रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ पथराव, महिला समेत तीन घायल
 दो पक्षों में हुए विवाद में घायल पुरूष
  • मोहल्ला मटकोटा का मामला, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

देवबंद [24CN] : नगर के मोहल्ला मटकोटा में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।

मोहल्ला मटकोटा निवासी खेरुल बशर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि पडोस में रहने वाले व्यक्ति से उसकी परिवार की कहासुनी और मारपीट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि सोमवार की रात्रि पडोसी दिव्यांग पुत्र शाहनूर पर तंज कस रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। जब बीच बचाव को दूसरा बेटा असवान व बेटी तसव्वुर आए तो उक्त लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।

 

दो पक्षों में हुए विवाद में घायल पुरूष

वहीं, दूसरे पक्ष ने खेरुल बशर पक्ष पर गाली गलौज करने तथा विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Jamia Tibbia