shobhit University Gangoh
 

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सम्मान

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष का किया सम्मान
  • सहारनपुर में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरभेज सिंह को सम्मानित करते पार्टी कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व चार जिलों के प्रभारी गुरभेज सिंह पेजी व भाजपा पूर्व विधायक राजीव गुंबर का पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटका व फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया।

जनता रोड स्थित नानकपुरम कॉलोनी में ठेकेदार राजकुमार के निवास पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए गुरभेज सिंह ने कहा कि भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और जितने भी पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का काम करूंगा। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है और भाजपा ने आम आदमी से लेकर किसान मजदूर सभी के लिए कार्य किया है और आगे भी उनके लिए कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। कार्यक्रम में राजकुमार, मोनू नरूला, सोनू नरूला, गौरव, सोनू, अमन बेहल, मीजान, अशोक कुमार, राजीव कुमार, विजेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jamia Tibbia