विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत

- सहारनपुर में विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति का स्वागत करते आयोजक।
सहारनपुर [24CN]। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने आज म्हाड़ी स्थल पर पहुंचकर जाहरवीर गोगाजी महाराज के नेजे के दर्शन कर म्हाड़ी स्थल पर मत्था टेका तथा छड़ी के सेवादारों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेला गुघाल के सम्बंध में वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शिष्य भिखारी प्रजापति आज गंगोह रोड स्थित जाहरवीर गोगाजी महाराज की म्हाड़ी स्थल पर पहुंचेे जहां उन्होंने म्हाड़ी पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने म्हाड़ी के सेवादारों की समस्याएं सुनी।
उन्होंने कहा कि वह मेला गुघाल के सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे तथा शाम तक जिला प्रशासन से वार्ता कर मेला गुघाल के सम्बंध में अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा किसी जाति व धर्म को नहीं मानती बल्कि सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास की भावना को लेकर काम करती है।
इस दौरान श्री जाहरवीर गोगाजी म्हाड़ी सुधार सभा के चौधरी अनिल सैनी, अध्यक्ष गुलशन सागर, महामंत्री ओमप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, स्नेह लता, सुरेश वाल्मीकि, कमल कश्यप, शिवांशु सैनी, विकास कुमार, प्रवीण, विकास उपाध्याय, मेमो देवी सहित विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विनय सिंघल, डा. आर. वी. सिंह, अवनीश गौड़, राकेश राणा, प्रदीप वालिया, रामेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।