बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाए ये गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) में एक तरफ जहां कांग्रेस ने खराब प्रदर्शन किया तो दूसरी ओर अब पार्टी के नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है. बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने सरवत जहां ने इस्तीफा दे दिया है. पार्टी से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है. शुक्रवार (21 नवंबर, 2025) को मीडिया से उन्होंने बातचीत में कहा कि 2025 में सिर्फ 8 प्रतिशत महिलाओं का प्रतिनिधित्व रहा, जो दुखद है.

उन्होंने कहा कि मुझे बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बने 28 महीने हो गए. महिला कांग्रेस की जो हमारी बहन हैं, बिहार के 38 जिलों की जो महिला जिलाध्यक्ष हैं, हम सब मिलकर बूथ स्तर पर गए. महिलाओं की जो समस्या थी उसको उठाया. महिला कांग्रेस हमेशा सड़क पर रही. बहुत सारी महिलाओं को उम्मीद थी कि टिकट मिलेगा. पहली बार ऐसा हुआ कि महिला अध्यक्ष को भी टिकट नहीं मिला.


Leave a Reply