स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के लिए किय राज्यस्तरीय टीम का चयन

स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के लिए किय राज्यस्तरीय टीम का चयन
  • सहारनपुर में स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के लिए पसीना बहाते खिलाड़ी।

सहारनपुर। कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता के लिए आयोजित चयन ट्रायल में राज्यस्तरीय टीम का चयन किया गया जिसमें सहारनपुर मंडल के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।

डा. भीमराव अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रतियोगिता का शुभारम्भ कुराश एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव विक्रांत कुमार व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने किया। चयन प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के 25 किग्रा भार वर्ग में आतिफ सहारनपुर, 30 किग्रा भार वर्ग में उमंग सहारनपुर, 35 किग्रा भार वर्ग में शिवम सहारनपुर, 40 किग्रा भार वर्ग में शुभम वाराणसी, 45 किग्रा भार वर्ग में गौरव सहारनपुर, 50 किग्रा भार वर्ग में गौतम वाराणसी, 55 किग्रा भार वर्ग में ओजरे वाराणसी, ओपन में शुभम पाल वाराणसी का चयन किया गया।

जबकि बालिका वर्ग के 36 किग्रा भार वर्ग में सुहाना सहारनपुर, 40 किग्रा भार वर्ग में अविका गाजियाबाद, 44 किग्रा भार वर्ग में वैष्णवी सहारनपुर, 48 किग्रा भार वर्ग में सबीना सहारनपुर, ओपन में साक्षी वाराणसी का चयन किया गया। अंडर-17 के 40 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा सहारनपुर, 45 किग्रा भार वर्ग में अजीत वाराणसी, 50 किग्रा भार वर्ग में पारस सहारनपुर, 55 किग्रा भार वर्ग में सूर्यप्रताप सहारनपुर, 60 किग्रा भार वर्ग में हर्ष सिंह सहारनपुर, 66 किग्रा भार वर्ग में मृत्युंजय सहारनपुर, 73 किग्रा भार वर्ग में शौर्य सहारनपुर, ओपन में शिवकुमार पाल वाराणसी।

बालिका वर्ग के 36 किग्रा भार वर्ग में मुद्रिका सहारनपुर, 40 किग्रा भार वर्ग में ईशा सहारनपुर, 44 किग्रा भार वर्ग में नेहा वाराणसी, 48 किग्रा भार वर्ग में प्रीति वाराणसी, 52 किग्रा भार वर्ग में वंशिका सहारनपुर, 57 किग्रा भार वर्ग में भूमि सहारनपुर, 63 किग्रा भार वर्ग में राजनंदिनी वाराणसी व ओपन में सृष्टि गाजियाबाद का चयन किया गया। अंडर-19 आयु वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में देवांश सहारनपुर, 50 किग्रा भार वर्ग में रोहन सहारनपुर, 55 किग्रा भार वर्ग में ऋषभ सहारनपुर, 60 किग्रा भार वर्ग में अजीत प्रयागराज, 66 किग्रा भार वर्ग में कृष्णा सहारनपुर, 73 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु सहारनपुर, 81 किग्रा भार वर्ग में हनी गाजियाबाद, ओपन में तनिष्क सहारनपुर का चयन किया गया।

जबकि बालिका वर्ग के 40 किग्रा भार वर्ग में संजना वाराणसी, 44 किग्रा भार वर्ग में वर्षा सहारनपुर, 48 किग्रा भार वर्ग में राधिका सहारनपुर, 52 किग्रा भार वर्ग में निशिका सहारनपुर, 57 किग्रा भार वर्ग में नियति सहारनपुर, 63 किग्रा भार वर्ग में आकांक्षा सहारनपुर, 70 किग्रा भार वर्ग में सलोनी सहारनपुर व ओपन में सलोनी सिंह का चयन किया गया। प्रतियोगिता के सचिव प्रवीण चैधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 16 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान राजकुमार, सुबोध पुंडीर, कुंवरपाल यादव, सोनिया, निकुंज, कृष्णपाल, मुकेश, अमर सिंह, अफजल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।