आगामी 29 जुलाई को राज्य कर्मचारी मनाएंगे ऑल इंडिया प्रोटेस्ट दिवस

आगामी 29 जुलाई को राज्य कर्मचारी मनाएंगे ऑल इंडिया प्रोटेस्ट दिवस
  • सहारनपुर में विकास भवन में मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते राज्य कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य कर्मचारियों द्वारा आगामी 29 जुलाई को ऑल इंडिया प्रोटेस्ट िदिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में 29 जुलाई को ऑल इंडिया प्रोटेस्ट दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जिसमें जिले के सभी सरकारी राज्य कर्मचारी संघ समय से प्रत्येक कार्यालय प्रांगण में एकत्र होकर ऑल इंडिया प्रोटेस्ट दिवस को कामयाब बनाएंगे तथा अपनी पांच सूत्रीय मांगों व समस्याओं के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपेंगे।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन में नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, नियमानुसार देय महंगाई भत्ता एवं अन्य भत्ते जिनकी कटौती की गई है उन्हें तत्काल बहाल करने, संविदा, डेलीवेजेज व आउटसोर्सिंग पर कार्य करने वालों को नियमित करने तथा समस्त विभागों में तत्काल पदोन्नति करने की मांग शामिल हैं। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी, रमेश चंद शर्मा, मंडलीय महामंत्री मनमोहन सिंह, पीडब्ल्यूडी के जिलाध्यक्ष सोमपाल राणा, तरूण भोला, आईटीआई कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुधा रानी शर्मा, विनोद शर्मा, सलीम कौसर, राजेंद्र त्यागी, तरूण राठौर, विकास कुमार, अश्विनी कुमार, ममता, संगीता आदि महासंघ से जुड़े विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।