राज्य कर्मचारियों ने किए लल्लन पांडेय को श्रद्धासुमन अर्पित

राज्य कर्मचारियों ने किए लल्लन पांडेय को श्रद्धासुमन अर्पित
  • सहारनपुर में कर्मचारी नेता लल्लन पांडेय की पुण्यतिथि मनाते राज्य कर्मचारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के प्रांतीय को-आर्डिनेटर व कर्मचारी महासंघ के संस्थापक लल्लन पांडे की द्वितीय पुण्यतिथि कर्मचारी दिवस के रूप में मनाई तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने कहा कि लल्लन पांडेय कर्मचारियों के मसीहा थे जिन्होंने राज्य कर्मचारियों को पूरा मान-सम्मान दिलाया तथा कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि लल्लन पांडेय कर्मचारियों के महापुरूष थे। उन्होंने प्रदेश सरकार से लल्लन पांडेय को उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की।

मंडलीय अध्यक्ष मुकेश त्यागी व मंडलीय महामंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि लल्लन पांडेय द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान सुधा रानी, राजेंद्र त्यागी, सोमपाल राणा, तरूण भोला, रमेश चंद शर्मा, मनोज रावत, बिजेंद्र सिंह, योगेश कुमार, शबाना खान, सुनीता चौधरी, अश्विनी कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, नियाज अहमद, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि सहित भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।