लेखाकार के निधन पर राज्य कर्मचारियों ने जताया शोक

बेहट [24CN]। जिला विकास कार्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात मनोज कपिल का आज हृदयाघात के चलते निधन हो गया। मुजफ्फराबाद विकास खंड में तैनात कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मनोज कपिल को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि विकास भवन में स्थित जिला विकास कार्यालय में लेखाकार के पद पर तैनात मनोज कपिल का आज सुबह निधन हो गया। मनोज कपिल के निधन की सूचना मिलते ही उनके सहयोगी कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

मुजफ्फराबाद विकास खंड कार्यालय पर आयोजित शोकसभा को सम्बोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी रविप्रकाश सिंह ने मनोज कपिल के निधन पर दु:ख जताते हुए कहा कि मनोज कपिल मृदुभाषी व व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने बताया कि मनोज कपिल का आज प्रात: हृदयाघात के चलते निधन हो गया। उन्होंने कहा कि मनोज कपिल कर्मठ, मिलनसार व अपनी ड्यूटी के पाबंद व्यक्ति थे। शोकसभा में चमन सिंह राणा, अर्जुन सिंह राणा, मनीष दत्त, प्रवीण कुमार शर्मा, जमशेद अली, जितेंद्र कुमार, मुकेश त्यागी, जयवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।