एसएसपी ने नगर निगम पहुंचकर लिया यातायात व्यवस्था का जायजा
- सहारनपुर में नगर निगम में यातायात व्यवस्था की जानकारी लेते एसएसपी।
सहारनपुर [24CN]। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने आज नगर निगम के कंट्रोल रूम की स्थिति का जायजा लेते हुए कंट्रोल रूम में लगे कैमरों से महानगर की यातायात व्यवस्था का बारीकी के साथ अवलोकन करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन टाडा ने आज दोपहर नगर निगम पहुंचकर वहां बनाए गए कंट्रोल रूम की स्थिति का जायजा लिया तथा वहां लगे कैमरों से महानगर की यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एसपी यातायात प्रेमचंद के साथ-साथ नगरायुक्त गजल भारद्वाज से यातायात व्यवस्था के सम्बंध में वार्ता करते हुए यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना कुतुबशेर प्रभारी पीयूष दीक्षित भी मौजूद रहे।
