एसएसपी ने किया उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से दो दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है।

एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने थाना मंडी में तैनात उपनिरीक्षक जॉनसन को चौकी प्रभारी किशनपुरा, पुलिस लाइन से सचिन पूनिया को चौकी प्रभारी लेबर कालोनी, खेड़ा मुगल चौकी प्रभारी विकास तोमर को चौकी प्रभारी हसनपुर, थाना चिलकाना से राहुल कुमार को चौकी प्रभारी पूजनेकी, चौकी प्रभारी भैरव मंदिर राहुल शर्मा को चौकी प्रभारी फंदपुरी, चौकी प्रभारी पूजनेकी विपिन मलिक को चौकी प्रभारी खेड़ा मुगल में तैनात किया है।

एसएसपी ने चौकी प्रभारी फंदपुरी रविंद्र कुमार को पुलिस लाईन, गंगोह कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी गांगनौली, थाना मंडी से दीपक कुमार को चौकी प्रभारी खाताखेड़ी, थाना चिलकाना से राजकुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नकुड़ में भेजा है। पुलिस लाईन से विजेंद्र सिंह को थाना मंडी, पुलिस लाईन से सुभाष राणा को थाना चिलकाना, पुलिस लाईन से सुधीर अहलावत को कोतवाली नकुड़, पुलिस लाईन से देवेंद्र को थाना रामपुर मनिाहरान, पुलिस लाईन से राजकुमार को थाना सदर बाजार, पुलिस लाईन से पवन कुमार को थाना कुतुबशेर, पुलिस लाईन से सैंसरपाल को थाना नकुड़, पुलिस लाईन से जयवीर को थाना नानौता, पुलिस लाईन से अवधेश कुमार व राममेहर सिंह को थाना सरसावा, पुलिस लाईन से राजीव त्यागी को थाना नकुड़, पुलिस लाईन से लक्ष्मण सिंह को रामपुर मनिहारान, पुलिस लाईन से प्रीतम सिंह को नगर कोतवाली, पुलिस लाईन से राजकुमार को कोतवाली देहात भेजा है।

इसके अलावा पुलिस लाईन से ऋषिपाल को गंगोह कोतवाली, पुलिस लाईन से जितेंद्र को कोतवाली देहात, पुलिस लाईन से जसवीर सिंह को रामपुर मनिहारान, पुलिस लाईन से अशोक कुमार को थाना सरसावा, पुलिस लाईन से रामकिशन को बेहट कोतवाली, पुलिस लाईन से रामबाबू को थाना कुतुबशेर, पुलिस लाईन से प्रमोद शर्मा को थाना मंडी, पुलिस लाईन से जुगेंद्र सिंह को कोतवाली नगर, पुलिस लाईन से बिजेंद्र सिंह को थाना कुतुबशेर, पुलिस लाईन से महिला उपनिरीक्षक राजबाला शर्मा व उपनिरीक्षक जाकिर खान को गंगोह कोतवाली में तैनात किया है।