
एसएसपी ने किया थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल
सहारनपुर [24CN]। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल करते हुए अपराधा शाखा में तैनात निरीक्षक नरेश कुमार को नकुड़ कोतवाली प्रभारी के पद पर तैनात किया है। इसके अलावा थाना कुतुबशेर में तैनात उपनिरीक्षक कामरान त्यागी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलम्बित कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली का कार्यभार संभाल रहे निरीक्षक उमेश रोरिया ने परिवार में चल रही परेशानी के मद्देनजर छुट्टी देने का प्रार्थना पत्र दिया था जिसे स्वीकार करते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने निरीक्षक उमेश रोरिया को पुलिस लाईन भेजा है। उनके स्थान पर अपराध विवेचना सैल में तैनात निरीक्षक नरेश कुमार को नकुड़ कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया है।
