एसएसपी ने किया परिवहन शाखा का निरीक्षण
![एसएसपी ने किया परिवहन शाखा का निरीक्षण](https://24city.news/wp-content/uploads/2022/11/11spur7.gif)
- सहारनपुर में पुलिस लाईन का निरीक्षण करते एसएसपी।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाईन की परिवहन शाखा का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने आज पुलिस लाईन के मैदान पर परेड की सलामी ग्रहण करने के बाद पुलिस लाईन परिसर का भ्रमण कर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी 112 वाहनों की चैकिंग करने के साथ ही सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात एसएसपी ने पुलिस लाईन में आयोजित बैठक में विभिन्न मदों के सम्बंध में जानकारी हासिल की तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।