एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाईन के पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया तथा सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने आज पुलिस लाईन स्थित पुलिस कार्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से अभिलेखों के रखरखाव के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए सम्बंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।