एसएसपी ने किया पदक विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान
- सहारनपुर में पदक विजेता खिलाड़ी का उत्साहवद्र्धन करते एसएसपी।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने अलग-अलग पुलिस प्रतियोगिताओं में जनपद सहारनपुर की दो महिला आरक्षियों द्वारा पदक जीतने पर उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में 14 से 17 तक सम्पन्न हुई 48वीं वार्षिक वुशु प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टीम की ओर से प्रतिभाग करते हुए महिला कांस्टेबल मोनिका ने 52 किग्रा भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। जबकि मेरठ में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित हुई 20वीं अंतर जनपदीय पुलिस तैराकी/क्रास कंट्री प्रतियोगिता में 5 किमी क्रास कंट्री महिला प्रतियोगिता में दीपा चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था तथा 11 से 14 जुलाई तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सम्पन्न हुई 61वीं वार्षिक क्रास कंट्री प्रतियोगिता में धाविका व्यक्तिगत प्रतियोगिता में महिला कांस्टेबल दीपा चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। एसएसपी ने दोनों पदक विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
