एसएसपी ने झंडा दिवस पर किया ध्वजारोहण

- सहारनपुर में झंडा दिवस परेड की सलामी लेते एसएसपी।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने सशस्त्र झंडा दिवस पर पुलिस लाईन में ध्वजारोहण कर सलामी दी।
मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने झंडा दिवस के मौके पर पुलिस लाईन में ध्वजारोहण कर सलामी दी। तत्पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डा. रविंद्र सिंह चौहान का संदेश पढ़कर सुनाया तथा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से प्रदेश व जनता के हित में काम करने का आह्वान किया।