एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश
- सहारनपुर में पुलिस लाईन सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते एसएसपी अभिनंदन सिंह।
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने महानगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुदृढ़ बनाने एवं एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही के सम्बंध में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी अभिनंद ने जनपद में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया हो सके। इसके अलावा एसएसपी ने मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कठोर एव ंप्रभावी कार्यवाही तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बरामदगी के मामलों में साक्ष्य संकलन, विधिक प्रक्रिया, सीलिंग, सैम्पलिंग एवं फाॅरेंसिक परीक्षण आदि कार्यवाही पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार होनी चाहिए ताकि अभियोगों में दोषियों को सजा मिल सके।
उन्होंने हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों की पहचान, संदिग्ध व्यक्तियों/तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस दौरान एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
