एसएसपी दिनेश कुमार पी को देवबंद में किया गया सम्मानित

एसएसपी दिनेश कुमार पी को देवबंद में किया गया सम्मानित
एसएसपी को सम्मानित करते हुए

देवबन्द [खिलेन्द्र]। नगर में बीते माह हुए दो-दो मर्डर का खुलासा करने पर एसएसपी सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में व्यापारियों व नेताओ ने कार्यक्रम का आयोजन किया।  एसएसपी ने पुलिस की ओर से सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

देवबन्द नगर में बीते माह भाजपा नेता धारा सिंह व यशपाल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक साथ हुए दो घटनाओं से जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप गया था। इस पूरे मामले के खुलासे को लेकर एसएसपी दिनेश कुमार पी को देवबन्द में कई दिनों तक केम्प करना पड़ा था। कुछ समय बाद पुलिस ने पहले भाजपा नेता धारा सिंह की हत्या का खुलासा किया, उसके कुछ दिन बाद यशपाल सिंह की हत्या का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया था। दोनों हत्याओं के खुलासे को लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया था। इसी के चलते आज नगर में मजनू वाला रोड स्थित प्रकाश होटल में नगर के व्यापारियों  व नेताओ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ देवबन्द, कोतवाल देवबन्द, सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। एसएसपी ने इस सम्मान समारोह  की तारीफ करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

एसएसपी सहारनपुर को किया सम्मानित – देखे वीडियो


विडियों समाचार