एसएसपी ने किया थाना फतेहपुर का औचक निरीक्षण

- सहारनपुर में थाना फतेहपुर में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर का अवलोकन करते एसएसपी।
फतेहपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने थाना फतेहपुर आकस्मिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा आज अचानक थाना फतेहपुर पहुंचे जहां उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। तत्पश्चात एसएसपी डा. ताड़ा ने मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, थाने की मैस तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार रावल व सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे।