एसएसपी ने किया देहात कोतवाली का औचक निरीक्षण
- सहारनपुर में देहात कोतवाली में अभिलेखों का अवलोकन करते एसएसपी आकाश तोमर।
सहारनपुर [24CN]। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कोतवाली देहात का आकस्मिक निरीक्षण कर कोतवाली में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी आकाश तोमर ने आज कोतवाली देहात पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा कम्प्यूटर पर तैनात पुलिस कर्मचारी से भी जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कोतवाली में तैनात कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए अवैध शराब व धन की रोकथाम के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
