हवन-यज्ञ के साथ किया श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम

हवन-यज्ञ के साथ किया श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम
  • सहारनपुर में माता चित्रेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। श्री विश्रामपुरी भैरव देव मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का आज हवन-यज्ञ के साथ विश्राम हो गया। हवन यज्ञ में श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूर्णाहुति देकर माता चित्रेश्वरी देवी की आरती की गई।

अम्बाला रोड स्थित श्री विश्रामपुरी भैरव देव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के विश्राम पर पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

मंदिर के संस्थापक डा. पन्नालाल शर्मा ने बताया कि 15 मई 1982 को माता चित्रेश्वरी देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मान्यता है कि माता चित्रेश्वरी देवी के चरणों में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से सिर झुकाकर प्रार्थना करता है तो माता चित्रेश्वरी देवी उसकी हर मनोकामना पूरी करती है और फिर व्यक्ति माता के दर्शन करने आता है। उन्होंने चित्रेश्वरी माता की प्रतिमा की कहानी विस्तार से बताते हुए श्रद्धालुओं से धर्म लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस दौरान अनेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विपिन सलूजा, किशोन शर्मा समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।