रणदेवी मे एक सप्ताह से चल रही श्रीमदभगवद कथा संपन्न
- सौ कुंडीय श्री सूर्यपंचायतन महायज्ञ की पूर्णाहुति भी संपन्न
नकुड 4 दिसबंर इंद्रेश । समीवर्ती ग्राम रणदेवी म ेचल रहे सात दिवसीय श्री सूर्य पंचायतन महायज्ञ व भगवद कथा संपन्न हो गये। इस मौके पर विशाल भंडारे का अयोजन किया गया ।
रणदेवी के रामदूत कालेज मे एक सप्ताह स ेचल रहे श्री सूर्य महापंचायतन यज्ञ की पूर्णाहुति की गयी। इस मौके परयज्ञ व कथा के आयोजक ब्लाक प्रमुख सुभाष चैधरी ने कहा क वे संतो के आर्शिवाद
से इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन करते रहेंगे। परिसर मे चल रही भगवद कथा मे कथा के आर्चाय ब्रहमानंद सरस्वती ने कहा कि राजा परिक्षित को कलियुग के प्रभाव मे श्राप की प्राप्ती हुई। उन्होंने सर्प से बचने के लिये यज्ञ किया। पंरतु ईश्वर की नीति के आगे उन्हे भी सिर झुकाना पडा।
शकदेव ने परिक्षित को श्री मद भगवत कथा सुनायी। जिससे राजा को मोक्ष प्राप्त हुआ। यह भगवत कथा का ही माहत्मय है कि परिक्षित जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई। इसे सुनने वाले भी पूण्य के भागी होते है। इसके साथ ही श्रीमद भागवत कथा का समापन हो गया। इस मौके पर भाजपा नेता विरेंद्र चैधरी , के अलावा एसडीएम सुरेंद्र कुमार , विजयप्रताप सिंह, ने भी संतो से आर्शिवाद प्राप्त किया।
कथा व महायज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे बडी संख्या मे श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
