गांधी पार्क में श्री रामलीला महोत्सव का हुआ उद्घाटन

- सहारनपुर में गांधी पार्क की रामलीला का दीप प्रज्जवलित एवं फीता काटकर उद्घाटन करते मंडलायुक्त अटल कुमार राय।
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि भगवान राम का चरित्र हमें सिखाता है कि अपने माता-पिता के वचनों को निभाना, जनता के प्रति न्याय करना, बड़ों का सम्मान करना और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना कितना महत्वपूर्ण है। इसलिये हमें भगवान राम के दिखाए मार्ग का अनुषरण करना होगा।
मंडलायुक्त अटल कुमार राय गांधी पार्क स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के तत्वाधान में विगत रात्रि 39वें श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्यअतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। मंडल आयुक्त अटल कुमार राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राम के चरित्र की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि भगवान राम का जीवन हमें कई महत्वपूर्ण सबक सिखाता है।
मंडल आयुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि भगवान राम का चरित्र हमें सिखाता है कि अपने माता-पिता के वचनों को निभाना, जनता के प्रति न्याय करना, बड़ों का सम्मान करना और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलना होगा और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना होगा। लीला आयोजकों ने कहा कि सभी ने भगवान राम की लीला का आनंद लेने और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प ले।
उन्होने कहा कि श्री रामलीला महोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह हमें भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन के महत्वपूर्ण कार्यो से भी परिचित कराता है। इस महोत्सव के माध्यम से हम भगवान राम के चरित्र की महत्ता को समझ सकते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास कर सकते हैं।
इस अवसर पर नगर आयुक्त शिपु गिरी, रामलीला के मुख्य संरक्षक चैधरी अमरजीत, प्रधान जोगेंद्र कुमार, रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स, श्रव्य गौड़, विक्रांत, नवदीप आनंद, विपिन सलूजा, संकल्प नैब, विकास शर्मा, विनय वत्स, सुभाष चावला, अभिषेक चावला आदि उपस्थित रहे।