सपा के तैमूर खान ने कब्जाई चेयरमैन की कुर्सी
सहारनपुर। तीतरों नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी के तैमूर खान ने 2293 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी देवराज चौधरी को 693 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। जबकि बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। तीतरों नगर पंचायत के चुनाव की मतगणना में आज सपा प्रत्याशी तैमूर खान ने 2293 मत हासिल कर चेयरमैन की कुसी कब्जा ली।
भाजपा प्रत्याशी देवराज चौधरी को 1600, बसपा प्रत्याशी जसवंत सिंह को 1133 को तथा आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी को 1008 मत हासिल हुए। जबकि वार्ड 1 से भाजपा की सुषाम, वार्ड 2 से भाजपा के राजेंद्र कश्यप, 3 से सपा की कौशल कुमारी, 4 से भाजपा के बिजेंद्र, 5 से सपा के सोनी कुमार, 6 से सपा के फरीद सलमानी, 7 से सपा के वजाहत खान, 8 से निर्दलीय सलीम, वार्ड 9 से भाजपा की नीरज देवी, वार्ड 10 से भाजपा के रमेश चौधरी तथा वार्ड 11 से समाजवादी पार्टी के अदीम खान को सभासद निर्वाचित घोषित किया गया।
