सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, जितेंद्र बने जिला महासचिव

सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, जितेंद्र बने जिला महासचिव
  • सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए जितेंद्र राणा को जिला महासचिव व हाजी खुर्शीद को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने बताया कि सपा की जिला कार्यकारिणी में ठा. किरणपाल सिंह, इंजी. मौहम्मद मोहसिन, परीक्षित चौधरी, संदीप उर्फ अच्छन यादव, सचिन कुमार, कल्याण उर्फ धर्मवीर, नियाज अहमद, हसीन कुरैशी, मलका अख्तर, मौहम्मद फुरकान, विनोद सिंह नायक, इरशाद सलमानी व सुदेश गुर्जर को जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र राणा को महासचिव, मौहम्मद अहतेशाम, तौकीर मलिक, अब्दुल राजिक, अजय चौधरी, मौहम्मद आरिफ, रफत खान, स्वर्णजीत सिंह, चंद्रपाल सिंह, इशहाक, कृष्णकांत उर्फ बिट्टू लम्बरदार, प्रमोद गौतम, फिरोज अहमद, यावर हुसैन, मौ. अखलाक जिकारिया, मुस्तकीम तथा अजय चौटाला को जिला सचिव व हाजी खुर्शीद को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मौ. जकारिया, फैजान खान, रवि काम्बोज, परीक्षित चौधरी, शब्बीर अहमद, रामपाल, असलम, अब्दुल रहमान, राव शाकिब, जावेद अली, जफर अहमद, योगेश शर्मा, अरशद अली, आशु राणा, डा. नौशाद, रणवीर सिंह, अनिमेष सैनी, कयूम अली, राजेश कुमार, सत्यकुमार, मुस्तकीम अहमद, चौ. प्रवेश कुमार, अजय पुंडीर, मौ. अहमद मलिक को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि रागिब अली को बेहट विधानसभा, संदीप कुमार को नकुड़ विधानसभा, सुरेश त्यागी को सहारनपुर नगर विधानसभा, जुनैद आलम को सहारनपुर देहात विधानसभा, अमित खारी को देवबंद विधानसभा, राजकुमार को रामपुर मनिहारान व राजेश शर्मा को गंगोह विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान, विनोद तेजियान, लियाकत अली, कार्तिकेय राणा, फरहान खान, पार्षद जावेद मलिक, फैसल सलमानी, डा. मंसूब, जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, महजबी खान, नवाब यादव, वीरेंद्र यादव, सलीम अख्तर, राजकुमार बिरला, मौ. मुस्तकीम, वाजिद त्यागी, मा. राजवीर सिंह, अंजू रानी, सुरैया, वेदपाल पटनी, जिंदी गुर्जर, सबरीन, रामाशीष यादव, राव नावेद, हुकम सिंह, राजकुमार प्रधान, अमजद महमूद, फौजी श्यामपाल, दीपचंद, रामकुमार उनाली, अजय कुमार, देवेंद्र कुमार, हरीश, कुलदीप हंस आदि मौजूद रहे।