सपाइयों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को किए फल वितरित

- सहारनपुर में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित करते सपा पदाधिकारी।
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सपाइयों द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल भी वितरित किए गए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में मरीजों को फलों का वितरण किया गया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, विधायक उमर अली खान, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व मंत्री सरफराज खान, फैसल सलमानी, अब्दुल गफूर, परीक्षित वर्मा, सोनू त्यागी, राहुल शर्मा, हरपाल वर्मा, गुलशेर, प्रणव शर्मा, सुरेश त्यागी, कासिफ अलवी मौजूद रहे। उधर अम्बाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जमीनी स्तर पर दलित, शोषित व पीडि़त जनता की लड़ाई लडऩे का काम कर रहे हैं और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सपा सरकार के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया है जिससे जनता परेशान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विधायक उमर अली खान, एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधयाक मसूद अख्तर, मजाहिर राणा, लियाकत अली, मांगेराम कश्यप, ममता चौधरी, अब्दुल गफूर, हसीन कुरैशी, अमरीश चौटाला, बिट्टू नम्बरदार, शाहनवाज चांद, राजकुमार बिरला, राजेश शर्मा, फहाद सलीम, धीरज आजाद, महजबी खान, चौ. रंधौल सिंह, संदीप यादव, अंजू रानी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान अर्जुन पंडित, जुमला सिंह, श्रीमती जिंदी, सुरैया, राजेश सैनी बड़कला, देवराज राणा, वेदपाल पटनी, जमाल साबरी, कैफ कुरैशी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।