सपा की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ

सपा की नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ
  •  सपा की बैठक में संगठन की नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।  

देवबंद [24CN]: शुक्रवार को सपा के पूर्व प्रदेश सचिव असद जमाल फैजी के आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व विधायक माविया अली, असद जमाल फैजी और नगर अध्यक्ष रमजानी कुरैशी ने संयुक्त रुप से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।

रमजानी कुरैशी ने बताया कि कार्यकारिणी में डा. राजेश शर्मा, डा. जुलफिक्कार राणा, मौलवी शाह आलम और कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष, अंकित शर्मा को सचिव, वाजिद अली प्रवक्ता, अमानुल्लाह खान कोषाध्यक्ष, जमील शाह संगठन सचिव, फुरकान खान सहसचिव, अरशद सिद्दीकी प्रचार मंत्री व जुनैद काजमी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। माविया अली ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत देने तथा सपा की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।