सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
  • सहारनपुर में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते सपाई।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों के साथ लोहा लेने वाली राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धा के साथ मनाई तथा राजमता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी व जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही सभी वर्गों का हित सुरक्षित है क्योंकि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी धर्म व जाति के महापुरूषों का समान रूप से सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव अंग्रेजों के साथ लड़ाई लडऩे का काम किया तथा कभी भी अंग्रेजों की दासता स्वीकार नहीं की और अपने राज्य की जनता के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए सर्वसमाज के हितों के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी, जिला उपाध्यक्ष चौ.अब्दुल गफूर, एहसान प्रधान सीकरी, हनीफ तेली, वेदपाल पटनी, पोपली गुर्जर आदि मौजूद रहे।