खेलप्रतियोगिताए शिक्षण संस्थाओ की आवश्यक व अहम गतिविधियां होती है- चौधरी हरिपालसिंह
- खेल प्रतियोगिताओ के उदघाटन का दृश्य
नकुड 7 नवंबर इंद्रेश। एक स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में ही रहता है। शिक्षण खेल प्रतियोगिताए शिक्षण संस्थाओ का अहम हिस्सा है।
संस्थान के संस्थापक चै0 हरिपालसिंह ने हरि इंस्टिटयूट आफ टेक्नोलोजी की खेल प्रतियोगिताओ के उदघाटन के मौके पर कहा कि स्वस्थ मन के साथ साथ स्वस्थ शरीर का होना भी जरूरी है। खेलों में स्वस्थ प्रतियोगी भावना के साथ भागीदारी करे। स्वस्थ शरीर के लिये छात्रो को खेल प्रतियोगिताओ व योग के कार्यक्रमो में अपनी सहभागेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर मे वास करता है। इसलिये बच्चो को पढाई लिखायी के साथ साथ खेलों पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता पवनसिंह राठौर, यतेंद्र चैधरी, राजीव गुप्ता आदि ने खेल प्रतियोगिताओ का उदघाटन किया।
कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन सुभाष चौधरी, मयंक चौधरी, प्राचार्य एनपी राठौर, मनीष चौधरी, संजीव चौधरी, राजपालसिंह, बालिस्टर चौधरी, मां0 संदीप चौधरी, डा0 अमित चौधरी, मौ0 इस्माईल, शारिक काजमी, पकंज कुमार, आदि उपस्थित रहे।
