हरियाणा के समालखा में आयोजित होगा आध्यात्मिक संत समागम: दयाल सिंह

हरियाणा के समालखा में आयोजित होगा आध्यात्मिक संत समागम: दयाल सिंह
  • सहारनपुर के नकुड़ में श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते संत निरंकारी मंडल के संयोजक दयाल सिंह।

नकुड़। संत निरंकारी मंडल के बहादुरगढ़ संयोजक दयाल सिंह ने कहा कि हरियाणा के समालखा में आगामी 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले आध्यात्मिक संत समागम में सार्वभौमिक भाईचारा व विश्व बंधुत्व का अनुपम स्वरूप दिखाई देगा।

दयालसिंह आज यहां नकुड़ के सहारनपुर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुदीक्षा महाराज व निरंकारी राजपिता के पावन सानिध्य में आयोजित संत समागम में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु व भक्तगण सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि निरंकारी संत समागम निरंकारी मिशन द्वारा दिए जा रहे सत्य, प्रेम और शांति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक ऐसा सशक्त माध्यम है जो आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से समूचे संसार में समानता, सौहाद्र्र व प्रेम का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत कर रहा है जिसकी वर्तमान समय में नितांत आवश्यकता भी है।

ब्रांच संयोजक धीरसिंह निरंकारी ने प्रचार यात्रा में आए हुए महापुरूषों का आभार जताते हुए कहा कि दूरदेश से वापसी सत्गुरू माता सदीक्षा महाराज के स्वागत कार्यक्रम में दिल्ली के लिए एक सप्ताह सेवा के लिए रवाना हुआ। सेवादल का जत्था दिव्य संत समागम शांति, समरसता, विश्व बंधुत्व और मानवीय गुणों का एक ऐसा सुंदर प्रतीक है जिसका एकमात्र लक्ष्य एकत्व में सद्भाव व शांति की भावना को प्रदर्शित करना है।