shobhit University Gangoh
 

भारतीय नववर्ष पर आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम

भारतीय नववर्ष पर आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम
  • सहारनपुर में कार्यक्रम की जानकारी देती दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की संचालिका

सहारनपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में आगामी 30 मार्च को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उक्त जानकारी जानकारी देते हुए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की संचालिका देवी अंबालिका भारती ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति और इसकी महान परंपराओं के प्रति जागरूक करना और उनमें अपनी संस्कृति पर गर्व की भावना जागृत करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नूरमहल पंजाब से आशुतोष महाराज की शिष्याएं, साध्वी आध्यात्मिक प्रवचन देंगी, जो भारतीय संस्कृति के गौरवशाली मूल्यों, आध्यात्मिकता और आत्म-साक्षात्कार के महत्व पर प्रकाश डालेंगी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आध्यात्मिक प्रवचन, भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता और आध्यात्मिक गहराई पर मार्गदर्शन, भक्ति रस से भरपूर संगीतमय भजन-कीर्तन, भारतीय सभ्यता को दर्शाने वाली विशेष प्रस्तुतियां होगी।

Jamia Tibbia