पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रभु के तप कल्याणक महोत्सव का आध्यात्मिक आयोजन
- सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते आयोजक।
सहारनपुर। छ: दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत निर्मित भव्य काशी नगरी में आज चतुर्थ दिवस पर प्रभु के तप कल्याणक महोत्सव का आध्यात्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुनिवर प्रणम्य सागर महाराज ने तप के महत्व पर प्रेरणादायक उपदेश दिया।
रेलवे कालोनी मैदान पर आयोजित पंच कल्याणक प्रतिश्ठा महोत्सव में प्रभु के तपक ल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ इस अवसर मुनि श्री ने कहा कि केवल भोजन न ग्रहण करना, पर्वतों या वनों में विचरण करना ही तप नहीं है, बल्कि वास्तविक तप वह है जो आत्मा को दिव्य, शाश्वत और अविनाशी शांति प्रदान करे। जब मनुष्य मोह-माया, क्रोध, लोभ, हिंसा एवं सांसारिक आकर्षणों का त्याग कर अपनी आत्मा के स्वरूप को समझने का प्रयास करता है, तो वही वास्तविक तप कहलाता है। यह तप जीव को जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त कर सिद्ध शिला मोक्ष की अवस्था तक पहुंचाता है।
मुनिश्री ने युवराज पार्श्वनाथ की करुणा और संवेदना का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अग्नि में जलते नाग-नागिन का कल्याण णमोकार मंत्र के माध्यम से किया और तत्पश्चात दीक्षा लेकर मोक्षमार्ग को अपनाया। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव कुमार, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, महापौर डॉ. अजय सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम एवं नागरिक सुरक्षा के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह ने पहुंचकर मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अतिथियों का स्वागत जैन समाज की परंपरा अनुसार जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, मुख्य संयोजक राकेश जैन और भव्य जैन ने तिलक व माल्यार्पण कर किया। इस भव्य आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने में डॉ. ए.के. जैन, सुशील जैन, भव्य जैन, राकेश जैन, राजीव जैन, निखिल जैन, अभय जैन, प्रोफेसर ए.के. जैन, मुकेश जैन, विशाल जैन, सुदीप जैन, सीए अनिल जैन, प्रवीण जैन, राजीव जैन, पार्षद गौरव जैन, अनुज जैन, पूर्व पार्षद मानसिंह जैन, चैधरी संदीप जैन, चैधरी अनुज जैन, प्रदीप किशोर जैन, प्रवीण जैन, नीना जैन, मनीष जैन, अंशुल जैन, अर्णव जैन, मेहुल जैन, आदर्श जैन, आशीष जैन, मयंक जैन, अमित जैन, पारस जैन, अक्षत जैन, धवल जैन, अभिषेक जैन, आर्जव जैन, अनिल जैन, पंकज जैन, विनय जैन, अरुण जैन, आशीष जैन, राजा जैन सहित पूरी पंचान समिति, सम्मानित चैधरीगण एवं सकल जैन समाज सहारनपुर का योगदान सराहनीय रहा।
