सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
  • सहारनपुर में राजकीय कन्या इंटर कालेज में प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक एवं शिक्षकगण।

सहारनपुर। जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरविंद पाठक की अध्यक्षता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण तीन बैचों में आयोजित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, व्यवहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना था, जिससे छात्र-छात्राओं के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके तथा कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जा सके।

सामाजिक विज्ञान विषय में मास्टर ट्रेनर्स के रूप में राजकुमार शर्मा (एस.एम. इंटर कॉलेज, सहारनपुर), जोगिंदर दास (राजकीय इंटर कॉलेज, गुमटी), नीरज वालिया (भूतेश्वर इंटर कॉलेज, सहारनपुर) एवं आशीष कुमार (एच.ए.वी. इंटर कॉलेज, सहारनपुर) द्वारा विषयवस्तु आधारित, सहभागितापूर्ण एवं गतिविधि-आधारित प्रशिक्षण सत्र संचालित किए गए। अंग्रेजी विषय में श्रीमती करुणा कालड़ा (राजकीय इंटर कॉलेज, कमेला रोड, सहारनपुर), श्रीमती प्रीति (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, देवला) एवं श्रीमती तोषी (राजकीय हाई स्कूल, कुआंखेड़ा, ननौता) द्वारा भाषा दक्षता, उच्चारण, संप्रेषण कौशल एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति पर प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन सत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद पाठक द्वारा मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।  जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, जनपद सहारनपुर मयंक मिश्रा ने अवगत कराया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत चार वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है।


Leave a Reply