शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “ई-कॉमर्स एंटरप्रेन्योरशिप फॉर जेन जेड: फ्रॉम आइडिया टू इनकम” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
गंगोह : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनाँक 23-03-2026 दिन सोमवार को स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग द्वारा “ई-कॉमर्स एंटरप्रेन्योरशिप फॉर जेन जेड: फ्रॉम आइडिया टू इनकम” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में मेहा सिन्हा फाउंडर मेहा द हीलर ब्रांड स्ट्रेटेजी, स्पिरिचुअल कंसल्टेंट (मेरठ) उपस्थित रही। एक दिवसीय विशेष व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल पेमेंट सिस्टम की जानकारी देना व युवाओं को जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनने के संबंध में प्रेरित करना रहा। इस विशेष व्याख्यान में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के लगभग 115 छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यशाला का शुभारंभ आमंत्रित मुख्य वक्ता मेहा सिन्हा एवं स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सोमप्रभ दुबे ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

विशेष व्याख्यान की शुरुआत में विभागाध्यक्ष डॉ. सोमप्रभ दुबे ने आमंत्रित मुख्य वक्ता मेहा सिन्हा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत कर किया तत्पश्चात डॉ. सोमप्रभ दुबे ने आमंत्रित मुख्य वक्ता के शैक्षणिक योगदान, शोध कार्यों एवं नवाचार के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में मेहा सिन्हा ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्याख्यान के विषय “ई-कॉमर्स एंटरप्रेन्योरशिप फॉर जेन जेड: फ्रॉम आइडिया टू इनकम” को समझाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी सभी के बीच साझा की, जिसमे उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में ऑनलाइन व्यवसाय युवाओं के लिए आय का एक प्रभावी और सुलभ माध्यम बन चुका है। आज किस प्रकार एक साधारण विचार को उचित योजना, डिजिटल कौशल और निरंतर प्रयास के माध्यम से सफल व्यवसाय में परिवर्तित किया जा सकता है। आगे उन्होंने बताया कि विभिन्न ई-कॉमर्स मॉडल जैसे ड्रॉपशिपिंग, रिसेलिंग, डिजिटल प्रोडक्ट्स आदि के बारे में जानकारी दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से मार्केटिंग के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि “आज का युवा तकनीकी रूप से सक्षम है, इसलिए वह कम संसाधनों में भी अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकता है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में विशेष व्याख्यान के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने आयोजकों एवं सभी छात्रों को विशेष व्याख्यान में भाग लेने हेतू शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ. अभिमन्यु उपाध्याय, डॉ. हर्ष पँवार, आदेश कुमार, राहुल कुमार, सचिन शर्मा, स्वाति राजौरा, अदिति गर्ग, दीपाक्षी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
