शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “डायमंड प्लस मेगान दृष्टिकोण” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “डायमंड प्लस मेगान दृष्टिकोण” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनाँक 21-02-2026 दिन शनिवार को आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग एवं स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल इंजीनियरिंग एंड साइंसेज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में “डायमंड प्लस मेगान दृष्टिकोण” विषय पर एक अतिथि व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुपम गौतम, पोस्ट डॉक डॉक्टरल फेलो ट्यूबिंगन यूनिवर्सिटी, जर्मनी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में समस्या-समाधान और नवाचार की आधुनिक कार्यप्रणालियों से परिचित कराना था। इस विशेष व्याख्यान में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के लगभग 110 छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनुपम गौतम व डीन रिसर्च एंड एसबीईएस प्रो.(डॉ) राजीव दत्ता एवं प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, प्रो.(डॉ.) आरिफ़ नसीर, विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार एवं डॉ. जुल्फिकार अली ने माँ सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र कुमार जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

विशेष व्याख्यान की शुरुआत में डीन रिसर्च एंड एसबीईएस प्रो.(डॉ.) राजीव दत्ता, ने आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुपम गौतम का स्वागत कर किया तत्पश्चात डॉ. गरिमा वर्मा ने आमंत्रित मुख्य वक्ता के शैक्षणिक योगदान, शोध कार्यों एवं नवाचार के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुपम गौतम ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्याख्यान के विषय “डायमंड प्लस मेगान दृष्टिकोण” को समझाते हुए महत्वपूर्ण जानकारी सभी के बीच साझा की, जिसमे उन्होंने बताया कि डायमंड प्लस मेगन दृष्टिकोण, मेटाजेनोमिक विश्लेषण की मूल अवधारणाएं, कार्यप्रवाह है, इसका इस्तेमाल दुनिया भर में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी और बायोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च में बड़े पैमाने पर किया जाता है। यह पद्धति रचनात्मक सोच को संरचित ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक है। आगे उन्होंने बताया कि यह दृष्टिकोण टीम वर्क, विश्लेषणात्मक सोच और सतत सुधार की भावना को प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने अपने शुभकामना सन्देश में कार्यशाला के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने आयोजकों एवं सभी छात्रों को विशेष व्याख्यान में भाग लेने हेतू शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. ऋषभ चित्रांशी, डॉ. सरिता शर्मा, पारुल सैनी, सोनाली रॉव, अनम चौधरी, स्वेता मेनवाल, अजहर मलिक आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।


Leave a Reply