‘विशेष समुदाय के गरबा में प्रवेश पर रोक लगाई जानी चाहिए’, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने की मांग
![‘विशेष समुदाय के गरबा में प्रवेश पर रोक लगाई जानी चाहिए’, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने की मांग](https://24city.news/wp-content/uploads/2022/09/29_09_2022-pragyathakurgarba_23106577.jpg)
- मुसलमानों के गरबा में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जानी चाहिए। हम हमारी पूजा पद्धति का शुद्ध रखना चाहते हैं। किसी के धार्मिक कार्यक्रम हो। यह भारत हमारा पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है संविधान में लिखा है।
भोपाल । भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने नवरात्र पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा उत्सव है। नवरात्र नौ दिन के नारीशक्ति का प्रतीक है। इसमें मुस्लिम धर्म के लोगों का क्या काम हैं, मुसलमानों के गरबा में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं, दुर्गा झांकी पंडाल के आसपास इनकी दुकानें और इनसे संबंधित सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
गरबा में आने वाले का आइडी कार्ड देखा जाए
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि गरबा में आने वाले लोगों का आइडी कार्ड देखा जाना चाहिए। मुसलमानों के गरबा में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाई जानी चाहिए। हम हमारी पूजा पद्धति का शुद्ध रखना चाहते हैं। कलेक्टर भोपाल ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका पालन होना चाहिए। किसी के धार्मिक कार्यक्रम हो। यह भारत हमारा पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है संविधान में लिखा है। इसलिए निरपेक्षता की परिभाषा के अनुसार सभी को अपने -अपने धर्म में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अधिकार है और पूजा करने का अधिकार है।
900 पंडालों में मां की मूर्तियां विराजित
बता दें कि मंत्री उषा ठाकुर ने भी गैर हिंदूओं के प्रवेश पर आपत्ति ले चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि गरबा पांडालों में सिर्फ हिंदू ही आना चाहिए। मालूम हो कि शहर में लगभग 900 पंडालों में मां की मूर्तियां विराजित की गई हैं, इनमें कई स्थानों पर गरबा किया जा रहा है।
गरबा पांडाल में पकड़ाया मुस्लिम युवक
जानकारी के अनुसार हिंदू सेना ने बुधवार रात गरबा पांडाल में गरबा कर रही युवतियों पर टिप्पणी करते हुए एक मुस्लिम युवक को पकड़ा। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन उसकी पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हिंदूवादियों की दो दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले भी तीन मुस्लिम युवकों को वीडियो बनाते हुए पकड़ा था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
युवक वीडियो बना रहा था
जानकारी के अनुसार पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में भी मंगलवार को सात युवकों को पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक पंढरीनाथ चौराहा पर युवतियां गरबा कर रही थी। कुछ मुस्लिम युवक भी गरबा देखने घुस गए और युवतियों का वीडियो बनाने लगे। जब कार्यकर्ताओं को उन पर शंका हुई तो नाम-पता पूछा। जब आइडी कार्ड मांगा तो वो बगले झांकने लगे। नाराज हिंदूवादी कार्यकर्ता सभी को पकड़ कर थाने ले गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।