हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम

हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम
  • सहारनपुर में जेबीएस इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाएं हाथ पम्पलेट लिए हुए।

सहारनपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम में बालिकाओं एनीमिया एवं सर्वाइकल कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई।

महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेबीएस इंटर कॉलेज में महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम में अध्ययनरत बालिकाओं को एनीमिया व सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के कारण, लक्षण व उनके उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान हाईजीन  व सफाई का विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, शक्ति सदन, सखी निवास, आदि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया एवं  हेल्प लाइन नंबर 181 सखी -वन स्टांप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी साथ ही मिशन शक्ति के उद्देश्यों को बताते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, हेल्पलाइन नंबर 1098, वीमेन पावर नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाइन 112, साइबर क्राइम 1930,  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 102 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान श्रीमती राखी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य विभाग, सहारनपुर, श्रीमती नेहा शर्मा,  जिला मिशन समन्वयक व रूपा हरित तथा रोबिन सैनी, जेंडर स्पेशलिस्ट,  हब फॉर  इम्पावरमेन्ट ऑफ वीमेन सहारनपुर आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia