शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा स्पीक मैके ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा स्पीक मैके ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन

गंगोह [24CN] : दिनांक 16-09-2022 को शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा स्पीक मैके ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन किया गया। ओरिएंटेशन सेशन का शुभारम्भ शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी एवं पदमश्री डॉ. किरण सेठ जी (संस्थापक स्पीक मैके) द्वारा मां सरस्वती एवं बाबू विजेंद्र जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने पदमश्री डॉ किरण सेठ जी को पुष्प-गुच्छ एवं शॉल उढ़ाकर उनका स्वागत किया। स्वागत उध्बोधन डॉ. प्रशांत कुमार ने दिया। 70 वर्षीय डॉ. किरण सेठ ने विद्यार्थियों के साथ बहुत ही रोचक अंदाज में अपनी पूरी जीवन यात्रा को साझा किया, उन्होंने कहा कि स्पीक मैके से जुड़कर हम न केवल अपनी जड़ों से जुड़ते हैं, बल्कि अपनी एकाग्रता को बढ़ाकर पढ़ने में भी अच्छा कर सकते हैं। डॉ. किरण सेठ जिनका जन्म 1949 में हुआ उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी दिल्ली में इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर पद पर अपनी सेवाएं दी। इन्होंने गैर-लाभकारी संगठन स्पीक मैके की 1970 में स्थापना की, जो अपने लगभग 500 आयोग के माध्यम से दुनियाभर के युवाओं के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं अन्य क्षेत्रों के संदर्भ में इसकी छाप छोड़ी है। वर्तमान समय में डॉ. किरण सेठ 73 साल की उम्र में साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा तय कर रहे हैं, जो कि 15 अगस्त 2022 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी। इस यात्रा में शोभित विश्वविद्यालय गंगोह अप्रत्यक्ष रूप से डॉ. किरण सेठ का अभिनंदन कर लाभान्वित हुआ है।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने अपने उध्बोधन में कहा कि 73 साल का युवा सभी को जागृत करने का कार्य कर रहा है, और इस कार्य में शोभित विश्वविद्यालय भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर इस यज्ञ में अपनी आहुति दे रहा है। शोभित विश्वविद्यालय स्पीक मैके से विगत कई वर्षों से जुड़ा रहा है। स्पीक मैके के कार्यक्रमों को विस्तार प्रदान करने के लिए श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने घोषणा की, कि शोभित विश्वविद्यालय स्पीक मैके के साथ मिलकर एक विरासत श्रृंखला आयोजित करेगा।

मंच पर संस्था के केयर टेकर सूफी जहीर अख्तर, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, पंकज मल्होत्रा कोऑर्डिनेटर स्पीक मैके चैप्टर सहारनपुर उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन स्पीक मैके स्वयं संघ आयुष सिंह एवं पारुल पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय स्पीक मैके चैप्टर से डॉ. सविता पंवार एवं अनिल जोशी के साथ संपूर्ण सांस्कृतिक समिति के सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।


विडियों समाचार