पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चैरसिया को सपाईयों ने दी भावभीनी श्रद्वांजिल

- सहारनपुर में पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चैरसिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
सहारनपुर। सहारनपुर। लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चैरसिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। एकजुट होकर पीडीए की ताकत बढ़ाने का और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं लोक अदालत के जनक बाबू शिवदयाल सिंह चैरसिया के चित्र पर पार्टी पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि चैरसिया समाज का पांच हजार वर्ष का इतिहास है। उन्होंने शिवदयाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वंचितो की लड़ाई लड़ी। उनमें राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक स्तर पर भागीदारी की चेतना जगाई थी। उनके रास्ते पर चलकर पिछड़ो को न्याय दिलाने की लड़ाई जीती जाएगी।
बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर से भी उनके निकट संपर्क थे। कार्यक्रम को सपा कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, सपा वरिष्ठ नेता चैधरी अब्दुल गफूर, जिला सचिव रवि काम्बोज, प्रदेश सचिव इसरार चैधरी व महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा एवं महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी ने ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर कय्यूम धोबी, शाहिद मंसूरी, हरीश, सोनू, शेखर कुमार, धर्मवीर, मंसूर सलमानी, चैधरी कंवरपाल अहमदपुर, राजेश चैधरी, मोबीन, महेंद्र पाल, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।