shobhit University Gangoh
 

सपाईयों ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन

सपाईयों ने तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन
  • तहसील में प्रर्दशन करते कार्तिकेय राणा तथा धरने पर बैठे सपाई

देवबंद [24CN]: सपा सुप्रीमो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाईयों ने गुरूवार को तहसील परिसर में एकत्र होकर देश के राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से भेजा। प्रर्दशन के दौरानएसपी देहात के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

सपा के पूर्व राज्यमंत्री स्वः राजेन्द्र राणा के पुत्र एंव सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि प्रदेश के त्रिस्तरीय चुनाव में जिपं और ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में प्रशासन को मोहरा बना जबरन मतदान कराया। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों से महंगाई आसमान छू रही है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राव कारी साजिद, प्रदीप चैधरी, मुकुल यादव, रोबिन यादव, मोहन राणा, कादीर खान, विकास राणा और कपिल राणा तंजीम खान, सिंकदर अली, कलीम कुरैशी, सचिन गुज्जर, रणबीर सिंह, आदि मौजूद रहे।

उधर, पूर्व विधायक माविया अली ने तहसीलदार को दिए 16 सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन और चुनाव बेमानी साबित हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में उप्र.लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता बन कार्य किया। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ दुव्र्यवहार, अस्वीकार्य कृषि कानून व सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमों को लगाना लोकतंत्र की हत्या है। इस दौरान परविन्द्र चौधरी, तौफिक जग्गी, गय्यूर अली, आसिफ खान, रमजानी कुरैशी, चौ.रमेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia