सपाइयों ने बनाया विश्वकर्मा पूजा उत्सव

सपाइयों ने बनाया विश्वकर्मा पूजा उत्सव
  • सहारनपुर में सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अपित करते सपाई।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस धूमधाम के साथ मनाया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. रागिब अंजुम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. रागिब अंजुम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सम्पूर्ण सृष्टि की रचना की। समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में भगवान विश्वकर्मा के पूजन दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था जिसे भाजपा ने सत्ता में आने पर निरस्त कर दिया जो सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज का अपमान है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार भगवान विश्वकर्मा को श्रमिकों का देवता बताकर उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पी हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में ज्ञान-विज्ञान का प्रसार कर अनुसंधान करने का काम किया है। इसलिए भगवान विश्वकर्मा पूरी दुनिया में पूजनीय हैं।

इस दौरान राजकुमार प्रधान, हसीन कुरैशी, विनोद खेड़ी, फैसल सलमानी, संदीप सैनी, रामाशीष यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, वेदपाल पटनी, अमित विश्वकर्मा, अब्दुल गफूर, महजबी खान, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।