सपा युवजन सभा की महानगर कार्यकारिणी घोषित

सपा युवजन सभा की महानगर कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में सपा युवजन सभा की बैठक को सम्बोधित करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अजय पटेल को महासचिव व विनीत शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। स्थानीय बृजविहार कालोनी में सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग की मौजूदगी में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने बताया कि महानगर कार्यकारिणी में शावेज मलिक, इंद्रजीत गोस्वामी, तुषार कांडपाल, जहांगीर सईद को उपाध्यक्ष, अजय पटेल को महासचिव, लोकेश खटीक, कैफ कुरैशी, वसीम अब्बासी, मोहम्मद रईस, अरिवंद अग्रवाल को सचिव, पंकज गुजराल, प्रिंस शर्मा, जितेंद्र दीक्षित मन्नी गुप्ता, सन्नी आजाद, मनीष कुमार, लवी शर्मा, अभिषेक शर्मा, अजय सैनी, राकेश शर्मा, नरेश सैनी, सैन्नी केसला, राजन प्रजापति, सुभाष प्रजापति, नितिन सैनी को सचिव व विनीत शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सभी युवा एकजुट होकर मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाएं ताकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जा सके। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष आजम शाह, महासचिव गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, हरपाल वर्मा, विनोद गुर्जर, अर्जुन, उदय गुर्जर, पवन, अनिल पोद्दार, प्रमोद गुप्ता, नत्थूराम यादव, नवीन सिंघल, रामकुमार धीमान, अनुज यादव, सुरीन अग्रवाल, सुधीर कंवर आदि मौजूद रहे।