सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई संत गाडगे बाबा की जयंती

- सहारनपुर में संत बाबा गाडगे महाराज की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा महाराज की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में सपाइयों ने गाडगे बाबा महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके नमन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि संत गाडगे बाबा ने आजीवन समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करने का काम किया। उन्होंने कहा कि धोबी समाज में जन्मे संत गाडगे बाबा ने ज्योतिबा फुले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार भी किया था। उन्होंने कहा कि गाडगे बाबा महाराज की शिक्षाओं को अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव सर्वसमाज के महापुरूषों का सम्मान किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत गाडगे बाबा महाराज के आदर्शों को अपनाने का भी आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष चौ. अब्दुल गफूर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन लता ने कहा कि गाडगे बाबा महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था जिन्होंने महाराष्ट्र के कोने-कोने में धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालयों व चिकित्सालयों का निर्माण कराया था। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, हनीफ तेली, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहट, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक, हसीन कुरैशी, अर्जुन पंडित, अनुज मदनूगी, राजेश सैनी बड़कला, एहसान प्रधान सीकरी, वासिल तोमर, राव सुहेल, रोबिन यादव, सारिक गंगोही, अंकित पांचाल, सत्यवीर सिंह राणा, सचिन गुर्जर, नितिन यादव, महीपाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, वीशु त्यागी, डा. बुरहान तोमर, आजाद सिंह, राजकुमार, ललित यादव, अनस गाड़ा, शौकीन आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढे >>विधान परिषद में CM योगी आदित्यनाथ बोले- हजार करोड़ की लागत से होगा (24city.news)
