सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका नगर निगम का पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका नगर निगम का पुतला
  • सहारनपुर में नगर निगम का पुतला फूंकते सपा युवजन सभा के कार्यकर्ता।

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने इंद्रा चौक से मंडी समिति रोड तक सडक़ की जर्जर हालत के खिलाफ प्रदर्शन कर नगर निगम का पुतला फूंककर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव फहाद सलीम ने कहा कि पिछले दो साल से इंद्रा चौक से लेकर मंडी समिति रोड होते हुए न्यू ऐरा स्कूल तक सडक़ टूटी हुई है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को आना-जाना मुश्किल हो गया है। जबकि यह सडक़ सहारनपुर को देहात से जोडऩे का काम करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ कागजों में सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का काम कर रही है। जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में भी जल भराव व सडक़ों का बुरा हाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इंद्रा चौक से न्यू ऐरा स्कूल तक सडक़ का निर्माण नहीं कराया गया तो सपा युवजन सभा प्रदेश सरकार व नगर निगम के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने का काम करेगी। इस दौरान शाहरूख अब्बास, मोहम्मद नदीम, नूरी, शाहिद मलिक, रिहान मलिक, इस्लाम राणा, गुड्डू चौधरी, मोबीन गाड़ा, रफीक अंसारी, अरशद अंसारी, आशु चौधरी, शाहवेज अंसारी, रिहान कुरैशी, कलीम मलिक, बाबू चौधरी, अजीम खान आदि मौजूद रहे।