लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें सपा कार्यकतार्: वाहिद

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें सपा कार्यकतार्: वाहिद
  • सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक को सम्बोधित करते जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और मौजूदा भाजपा सरकारों की गलत नीतियों को उजागर करने का काम करें ताकि जनता के वोट की चोट से भाजपा को सबक सिखाया जा सके।

सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद आज यहां अम्बाला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर तैयारियों में जुटने का काम करें। महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रभारी डा. कुलतेश सैनी ने भाजपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन भाजपा सरकारें इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व मंत्री सरफराज खान, विनोद तेजियान व लियाकत अली ने कहा कि आज महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन सरकारें अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन सरकारों की उपलब्धियां केवल कागजी हैं। जबकि वास्तविकता बिल्कुल इसके विपरीत हैं।

बैठक को मजाहिर राणा, जिला महासचिव जितेंद्र राणा बाबा, छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष वासिल तोमर, फैसल सलमानी, अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव सलीम अख्तर, चौ. अब्दुल गफूर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान, जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य जीशान अली व सत्य कुमार ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान सुदेश गुर्जर, सचिन कुमार, परीक्षित वर्मा, किरणपाल राणा, इरशाद सलमानी, नियाज हसन, संदीप यादव, फुरकान त्यागी, रणधौल सिंह, जमाल साबरी, मेहताब अली, रामाशीष यादव, राजेश शर्मा, विनोद नायक, संदीप सैनी, राजकुमार प्रधान, राजकुमार बिरला, अंजू रानी, बबीता, रूबी कौशिक, नसीम, शिराज, माया आदि मौजूद रहे।