लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें सपा कार्यकतार्: पांडेय

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें सपा कार्यकतार्: पांडेय
  • सहारनपुर में सपा महिला सभा की बैठक को सम्बोधि करती जिलाध्यक्ष महजबी खान।

सहारनपुर। सपा महिला सभा की सहारनपुर मंडल प्रभारी अशोक पांडेय ने कहा कि महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं ताकि गठबंधन प्रत्याशियों को जिताकर भाजपा को सत्ता से हटाया जा सके।

सपा महिला सभा की मंडल प्रभारी अशोक पांडेय आज यहां अम्बाला रोड स्थित जिला सपा कार्यालय पर आयोजित महिला सभा की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करें और आगामी लोकसभा चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार कर चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। सपा जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद ने कहा कि भाजपा शासनकाल में सभी धर्म व जाति के लोग परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान ने कहा कि महिला सभा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक गठजोड़ के बूते आगामी लोकसभा चुनाव में निर्णायक सफलता हासिल करेगा ताकि जनता को उनका हक दिलाया जा सके। जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी, रामपुर मनिहारान विस अध्यक्ष रूबी कौशिक, गंगोह विस अध्यक्ष जिंदी बेगम ने कहा कि महंगाई व भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। इसके बावजूद भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी हुई है। भाजपा सरकार की उपलब्धियां केवल कागजों तक सीमित हैं और वास्तविकता बिल्कुल इसके विपरीत है।

बैठक को पूर्व प्रदेश सचिव राजदा, विधानसभा अध्यक्ष मिला देवी, जिला सचिव साबरीन, सुलोचना, बेहट नगराध्यक्ष मेहताब बानो व पूर्व नगराध्यक्ष फैसल सलमानी ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मीना, समीना, गुलशन खान, तबस्सुम, निशा, अंगूरी, अफसाना, परवीना, बबली, संगीता, नरगिस, शालू, बबली, शीला, गुड्डी, सुलोचना, शबनम, मिनाक्षी, मुन्नी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रही।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे