सपाइयों ने की अखिलेाश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना

- सहारनपुर में झाड़वन में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते गंगोह विधानसभा के पदाधिकारी।
गंगोह। समाजवादी पार्टी के गंगोह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
गंगोह विधानसभा के गांव झाड़वन स्थित चौधरी फार्म हाऊस पर सपा के प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन व गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ. इंद्रसैन ने संयुक्त रूप से केक काटकर व एक दूसरे को खिलाकर अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। दिनदहाड़े हमले हो रहे हैं।
उन्होंने भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने व उन्हें कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान जगमोहन शर्मा, प्रधान समयदीन, जिला पंचायत सदस्य जीशान, हारून, वसीम प्रधान, बिंदर, इंतजार, उस्मान राणा, चौ. सोमपाल, चरणसिंह, विनोद आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।