उत्तर प्रदेश में सपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार: विर्क

उत्तर प्रदेश में सपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार: विर्क
  • सहारनपुर में कार्यक्रम को सम्बोधित करते तराई किसान संगठन के अध्यक्ष स. तेजेंद सिंह विर्क।

सहारनपुर [24CN]। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाने का काम करेगी।

तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क आज यहां एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने उत्तर प्रदेश में सत्ता संभाली है तब से प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोच्रे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसलिए प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में सपा को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष संजय गर्ग, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक अरोड़ा टिंकू, गुरविंद्र बजाज, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष स. एम. पी. सिंह चावला प्रणव शर्मा, राहुल शर्मा, स. जितेंद्र, स. सन्नी, हरचरण बेदी आदि मौजूद रहे।