सपा सुप्रीमो ने जिलाध्यक्ष से ली सांगठनिक जानकारी

सपा सुप्रीमो ने जिलाध्यक्ष से ली सांगठनिक जानकारी
  • सहारनपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ चर्चा करते जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन।

सहारनपुर [24CN] । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन से वर्तमान राजनीति पर चर्चा की तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में रणनीति के अनुरूप जुटने के निर्देश दिए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर आज सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन व गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ. इंद्रसैन ने चर्चा करते हुए जनपद में संगठन, अन्य राजनीतिक समीकरणों, स्थानीय मुद्दों व समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की हठधर्मिता व चुनाव में जिला पंचायत चेयरमैन तथा ब्लाक प्रमुख चुनाव में की गई अनियमितताओं से अवगत कराते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। इसलिए हमें पंचायात चुनाव की गड़बडिय़ों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा चुनाव में विशेष रणनीति बनानी पड़ेगी ताकि कोई भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त न कर सके।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी बूथस्तर की कमेटियों को मजबूत बनाएं क्योंकि चुनाव में बूथ कमेटियां जीत का आधार होती हैं। इसलिए बूथ कमेटियों में सक्रिय व मजबूत कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की हठधर्मिता का जवाब जनता स्वयं विधानसभा चुनाव में देने का काम करेगी। इसलिए कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। साथ ही सपा की कल्याणकारी नीतियों से भी अवगत कराएं जिससे जनता का सपा के प्रति और अधिक विश्वास बढ़ सके। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण बांदूखेड़ी, जिला मीडिया प्रभारी राव वजाहत, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, अमित प्रधान, सुमित प्रधान, नागेंद्र राणा, सोनू त्यागी भी मौजूद रहे।