सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

बाराबंकी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार सुबह एक्स हैंडल पर लिखा था कि समाजवादी पार्टी के टीवी पैनलिस्ट मनोज यादव कल रात से लापता हैं जोकि बहुत गम्भीर विषय है। पार्टी का कहना है कि इसके बाद बाराबंकी के सफदरगंज थाने की पुलिस ने मनोज यादव की गिरफ्तारी के बारे में बताया।

जाति सूचक शब्द बोलने और धमकी देने का है आरोप

जानकारी के अनुसार, सपा नेता मनोज यादव पर धमकी देने और जाति सूचक शब्द बोलने का आरोप है। इस संबंध में बाराबंकी पुलिस ने सफदरगंज थाने में केस दर्ज किया था। ये मुकदमा 11 फरवरी को दर्ज हुआ था। मनोज यादव ग्राम भगोलापुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी के निवासी हैं।


Leave a Reply