उ.प्र.सिख फोरम के संरक्षक एसपी सिंह के मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन का उपाध्यक्ष बनने पर जताया हर्ष

देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश सिख फोरम रजि. की बैठक में फोरम के संरक्षक व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस.पी. सिंह के केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा संचालित मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए फोरम के चेयरमैन सरदार मनमोहन सिंह ने कहा कि स.एस.पी. सिंह के मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन का उपाध्यक्ष चुने जाने से पूरे सिख समाज के साथ-साथ फोरम का मान बढा है। उपाध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व सहारनपुर मंडल प्रभारी गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि एस.पी.सिंह ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य रहते हुए समय पर अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए आवाज बुलंद की और पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करते हुए अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पंहुचाने का काम किया। इस दौरान सरदार बलदीप सिंह, डा. गुरदीप सिंह सोढी, दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह कपूर, लाडी कपूर, बालेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह बेदी, हरविंदर सिंह बेदी, अमरजीत कपूर आदि मौजूद थे।